Lenovo जल्द लॉन्च करेगा डुअल डिस्प्ले वाला लैपटॉप Yoga 2, Asus Zenbook Flip से होगा मुकाबला

चीन के ताइवान शहर में चल रहे कम्यूटैक्स 2018 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने अल्ट्रा-स्लीम लेपटॉप योगा बुक 2 प्रदर्शित किया। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए योगा 520 लैपटॉप का नेक्स्ट जेनरेशन लैपटॉप बताया है। कंपनी ने इसे अभी लॉन्च नहीं किया है, इस लैपटॉप को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
लेनोवो योगा बुक 2 के फीचर्स
कंपनी ने इस लैपटॉप के सभी फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेनोवो के दावे के मुताबिक यह एक अल्ट्रा-स्लीम और लाईट वेट लैपटॉप होगा, जिसका वजन बहुत कम है। साथ ही इसमें डुअल टच स्क्रीन डिस्पले दी गई है। लैपटॉप के बारे में मिली अन्य जानकारी के मुताबिक इसमें फास्ट परफार्मेंस के लिए इंटेल का सीपीयू (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) लगाया है। की बोर्ड की एक्यूरेसी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया गया है। लेनोवो के अलावा आसुस ने भी डुअल डिस्प्ले वाले लैपटॉप प्रेकॉग कनवर्टेबल की घोषणा की है। हांलाकि इसके अन्य फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इस लैपटॉप का सीधा मुकाबला Asus Zenbook Flip S से हो सकता है।
Asus Zenbook Flip S के फीचर्स
‘जेनबुक फ्लिप एस’ में 13.3 इंच का फुलएचडी टच स्क्रीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। लैपटॉप की स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। लैपटॉप में पतले बैजल्स हैं। लैपटॉप में 8th जेनरेशन का कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। डिवाइस विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। लैपटॉप में 16 जीबी की LPDDR3 रैम लगी है। इसके साथ इसमें 512 जीबी का SATA3 SSD इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस में इंटेल यूएचजी ग्राफिक्स 620 का ग्राफिक्स लगा है। लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे का बैकअप देता है।

लेनोवो थिंकपैड P52 की तस्वीर हुई लीक
लेनोवो के एक और अपकमिंग लैपटॉप थिंकपैड P52 की तस्वीर लीक हो गई है। यह लैपटॉप कब लॉन्च होगा इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लीक हुई तस्वीर से लगता है कि यह थिंकपैड P51 को रिप्लेस कर देगी। लीक हुई तस्वीर से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एनविडिया क्वॉडरो P3200 जीपीयू हो सकता है। वहीं इसके की-बोर्ड में ज्यादा बेजल दिया गया है। इसके अलावा पिछले लैपटॉप के मुकाबले डिजाइन में बदलाव किया है, जिसमें थिंक शटर और इंफ्रारेड कैमरा भी दिया गया है।
Comments
Post a Comment