Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें इनके बारे में
Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) को लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन बीते साल जून में लॉन्च किए गए Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) के अपग्रेड हैं। Samsung ने गैलेक्सी जे सीरीज़ के इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा सभी स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में इन हैंडसेट के किफायती होने की जानकारी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को अभी अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इन हैंडसेट को लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Samsung Galaxy J7 (2018) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी ने इस फोन के बारे में भी बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी है, लेकिन क्षमता का खुलासा नहीं किया है।
याद रहे कि Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) को बीते साल Galaxy J5 (2017) के साथ लॉन्च किया गया था। ये एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है और यह एक्सीनॉस 7 क्वाड प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। दूसरी तरफ, गैलेक्सी जे7 (2017) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे और 3600 एमएएच की बैटरी है।
Samsung Galaxy J3 (2018), Galaxy J7 (2018) स्पेसिफिकेशन
एंड्रॉयड पर चलने वाले Samsung Galaxy J3 (2018) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें रियर पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने अभी बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया है। दावा किया गया है कि इस फोन की बैटरी लंबे समय तक साथ देगी।Samsung Galaxy J7 (2018) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी ने इस फोन के बारे में भी बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी है, लेकिन क्षमता का खुलासा नहीं किया है।
याद रहे कि Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) को बीते साल Galaxy J5 (2017) के साथ लॉन्च किया गया था। ये एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है और यह एक्सीनॉस 7 क्वाड प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। दूसरी तरफ, गैलेक्सी जे7 (2017) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे और 3600 एमएएच की बैटरी है।
Comments
Post a Comment